09 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम परसिया चौकी साकेत में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम परसिया चौकी साकेत निवासी सरजू निषाद के मकान की विधिवत पंचनामा तैयार कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी विशेन चन्द्रवंशी, आबकारी मुख्य आरक्षक श्रीमती लक्ष्मी खांडे, आबकारी आरक्षक रविंद्र क्षत्रिय तथा सैनिक सुश्री बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

The News Related To The News Engaged In The Bharat Cg News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
